ICC T20 WC 2026: पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए करना होगा मुश्किल काम, जानें पूरा सिनेरियो...
ICC T20 WC 2026: टी-20 विश्वकप में पाकिस्तान की टीम का सेमीफाइनल में जाने की आखिरी उम्मीद बरक़रार है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की टीम ने रोमांचक अंदाज़ में जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को उम्मीद को बनाए रखा है। लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए काफी मुश्किल काम करना होगा।
सेमीफाइनल में पहुंचने का सिनेरियो...?
इंग्लैंड की जीत के बाद पाकिस्तान के पास एक मौका है सेमीफाइनल में पहुंचने का। टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पाकिस्तानी टीम कैसे पहुंचेगी, उसका ताजा सिनेरियो आ गया है। बता दें पाकिस्तान को सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को हराना होगा। इसके साथ ही पाकिस्तान को बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।
रन रेट बनेगी परेशानी..
श्रीलंका के खिलाफ कैसे भी श्रीलंका की टीम को पाकिस्तान हराने के लिए कोशिश करेगी। लेकिन रन रेट फिर भी पाकिस्तान की समस्या बनेगी। ऐसे में अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाज़ी करती है तो उसे 64 रनों से ज्यादा रनों के अंतर से मैच में जीत दर्ज करनी होगी। वहीं श्रीलंका पहले बल्लेबाज़ी करती है तो पाकिस्तान को 13.1 ओवर में यह मैच अपने नाम करना होगा। यह काफी मुश्किल लग रहा है।
माइनस में पाकिस्तान का नेट रन रेट
बता दें कीवी टीम का नेट रन रेट पॉइंट टेबल में प्लस 1.390 का है। जबकि दूसरी तरफ पाकिस्तान का नेट रन रेट माइनस 0.461 का है। ऐसे में पाकिस्तानी टीम अगर श्रीलंका से जीती तो उसके भी न्यूजीलैंड के बराबर तीन अंक हो जाएंगे, लेकिन नेट रन रेट बढ़ाने के लिए उसे बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।