ENG vs NZ: इंग्लैंड की लगातार तीसरी जीत, अब न्यूज़ीलैंड को दी मात
ENG vs NZ: टी-20 विश्वकप में इंग्लैंड की टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। इंग्लैंड ने अब न्यूज़ीलैंड को सुपर-8 मुकाबले में हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की है।
ENG vs NZ: टी-20 विश्वकप में इंग्लैंड की टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। इंग्लैंड ने अब न्यूज़ीलैंड को सुपर-8 मुकाबले में हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। कोलंबो के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने रोमांचक अंदाज़ में चार विकेट से जीत दर्ज कर ली। इस मुकाबले में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसको इंग्लैंड ने चार विकेट शेष रहते हुए हासिल कर लिया।
विल जैक्स का ऑलराउंड प्रदर्शन
इस मुकाबले में इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। जैक्स ने पहले गेंदबाज़ी में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 23 रन देकर दो बड़े विकेट हासिल किए। इसके चलते कीवी टीम बड़े स्कोर तक पहुंचने में नाकाम रही। इसके बाद उन्होंने बल्लेबाज़ी में 18 गेंदों पर 32 रन बना कर मैच का पासा पलट दिया। उन्होंने रेहान अहमद के साथ मिलकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई।
रचिन रविंद्र ने गेंदबाज़ी से किया कमाल
इंग्लैंड की टीम इस मैच में एक समय मैच पूरी तरह गंवा चुकी थी। इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों के सामने कीवी स्पिनर रचिन रविंद्र ने शानदार गेंदबाज़ी की। रविंद्र ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 19 रन देकर तीन विकेट लिए, उस समय इंग्लैंड के हाथ से मैच पिसलता नज़र आ रहा था। लेकिन फिर जैक्स और रेहान ने मैच में इंग्लैंड को जीत दिलाई।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंग्लैंड - फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
न्यूजीलैंड - टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन