रिंकू सिंह को लेकर बड़ी अपडेट, वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले करेंगे वापसी

Rinku Singh News: जहां एक तरफ टीम इंडिया टी-20 विश्वकप खेल रही है, वहीं दूसरी तरफ टीम के स्टार बल्लेबाज़ रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-28 03:29 GMT

Rinku Singh News: जहां एक तरफ टीम इंडिया टी-20 विश्वकप खेल रही है, वहीं दूसरी तरफ टीम के स्टार बल्लेबाज़ रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शुक्रवार को अलसुबह रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया। इसके बाद रिंकू सिंह चेन्नई से सीधे अपने घर पहुंचे और पिता के निधन से टूटे रिंकू सिंह ने खुद अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया। अब उनकी टीम में वापसी कब होगी इसको लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले करेंगे वापसी

BCCI मैनेजमेंट ने रिंकू सिंह की वापसी को लेकर अपडेट हुए बताया कि ''रिंकू सिंह रविवार यानी 28 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘करो या मरो’ सुपर-8 मुकाबले से पहले टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे।'' ऐसे में अब देखना होगा कि उनको इस निर्णायक मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में जगह मिलती है या नहीं..?

रिंकू सिंह ने पिता की अर्थी को कंधा दिया

रिंकू सिंह इस समय अपने पिता के निधन से काफी दुःख में हैं, लेकिन दूसरी तरफ देश के लिए उन्होंने एक बार फिर टीम में वापसी का निर्णय लिया हैं। रिंकू ने अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया और उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। खानचंद सिंह की शव यात्रा और उनके अंतिम संस्कार के समय काफी लोग वहां मौजूद रहे।

कैंसर से जूझ रहे थे रिंकू सिंह के पिता

बता दें रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। हाल ही में उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। पिता की खराब सेहत की जानकारी मिलते ही रिंकू सिंह को टीम इंडिया का साथ छोड़ अचानक घर लौटना पड़ा था।

Tags:    

Similar News