टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल आज, अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगी टक्कर

SA vs NZ 1st Semi Final: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब नॉकऑउट मुकाबलों का दौर देखने को मिलेगा। टी-20 वर्ल्ड कप के खिताब के लिए अब अंतिम चार टीमों के बीच टक्कर होने जा रही हैं।

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-04 04:34 GMT

SA vs NZ 1st Semi Final: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब नॉकऑउट मुकाबलों का दौर देखने को मिलेगा। टी-20 वर्ल्ड कप के खिताब के लिए अब अंतिम चार टीमों के बीच टक्कर होने जा रही हैं। पहले सेमीफाइनल में आज साउथ अफ्रीका की न्यूज़ीलैंड की टीम से भिड़ंत होगी। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक इन दोनों टीम का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा हैं। लेकिन आज दोनों टीमों में से एक का हार के साथ खिताब जीतने का सपना टूट जाएगा। चलिए जानते हैं इस मैच से जुड़ी तमाम जानकारियां...

 

अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगी टक्कर

टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाना हैं। इस नॉकऑउट मुकाबले में अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होगी। इस विश्वकप में साउथ अफ्रीका की टीम ने लगातार सात मैचों में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया हैं, जबकि दूसरी तरफ कीवी टीम को इस विश्वकप में अब तक दो बार हार का सामना करना पड़ा हैं। लेकिन नेट रन रेट के हिसाब से न्यूज़ीलैंड की टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिल ही गया। अब सेमीफाइनल में दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।

 

किसका रहेगा पलड़ा भारी..?

अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली सेमीफाइनल मैच की टक्कर में किसका पलड़ा भारी रहेगा..? ये जानने के लिए पहले इन दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकार्ड्स पर नज़र डालनी पड़ेगी... तो बता दें अब तक इन दोनों टीमों के बीच टी-20 में 19 बार भिड़ंत हुई हैं। इसमें 12 मैचों में अफ्रीका की टीम ने मैच में जीत दर्ज की हैं, जबकि सात मैचों में कीवी टीम ने बाजी मारी हैं। ऐसे में आंकड़ों के आधार पर प्रोटियाज टीम का पलड़ा भारी नज़र आ रहा हैं। लेकिन हर मैच की अपनी एक अलग कहानी होती हैं तो आज देखना होगा कि कौनसी टीम जीत दर्ज करके फाइनल का टिकट अपने नाम करती हैं।

 

ओस के फेक्टर चलते टॉस रहेगा अहम

अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल की जंग कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में देखने को मिलेगी। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टी-20 मैच के दौरान छक्के-चौकों की बारिश देखने को मिलती हैं। लेकिन शाम के समय होने वाले मुकाबलों में ओस फेक्टर अहम रहता हैं। ओस फेक्टर के चलते इस मुकाबले में टॉस की भूमिका काफी अहम मानी जा रही हैं। इस मैच में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करेगा, क्योंकि दूसरी पारी में ओस के कारण गेंद गीली होने से बल्लेबाज़ों के लिए काफी मदद होती हैं।

आज मौसम रहेगा खुशनुमा

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान इस बार कई मैचों में बारिश विलेन बन चुकी हैं। ऐसे में आज होने वाले नॉकऑउट मुकाबले से पहले क्रिकेट फैंस कोलकाता के मौसम को लेकर काफी सर्च कर रहे हैं। तो आपको बता दें आज मैच के दौरान कोलकाता में मौसम काफी खुशनुमा रहेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज यहां बारिश की कोई संभावना नहीं हैं। ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा।     

Tags:    

Similar News