IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ 'करो या मरो' जैसा मुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी
IND vs WI: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया का सामना वेस्टइंडीज की टीम से होगा। बता दें इससे पहले टीम इंडिया ने अपने सुपर-8 के दूसरे
IND vs WI: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया का सामना वेस्टइंडीज की टीम से होगा। बता दें इससे पहले टीम इंडिया ने अपने सुपर-8 के दूसरे मैच में ज़िम्बाव्बे की टीम को मात दी थी। वहीं पहले मैच में अफ्रीका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब भारतीय टीम रविवार को आखिरी सुपर-8 मैच में कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने उतरेगी। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने आखिरी मैच जीत दर्ज करनी होगी।
“करो या मरो” जैसा मुकाबला
बता दें टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला “करो या मरो” जैसा बना हुआ हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी शानदार रहा हैं। भले ही विंडीज की टीम आंकड़ों में टीम इंडिया के मुकाबले काफी कमजोर नज़र आ रही हैं, लेकिन इस विश्वकप में वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 का सफर तय किया हैं। ऐसे में टीम इंडिया को इस मैच में किसी बड़े उलटफेर से बचना होगा।
जानें पिच रिपोर्ट...
बता दें भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना हैं। इस मैदान पर रात के समय काफी ओस पड़ सकती हैं। ऐसे में आज होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमों के कप्तान के दिमाग का ओस फेक्टर जरूर रहेगा। हालांकि इस पिच पर तेज गेंदबाज़ों को भी भरपूर उछाल मिलने की संभावना हैं। जबकि बल्लेबाज़ भी इस पिच पर थोड़ा समय बिताकर बड़ी पारी खेल सकते हैं।
लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी
भारत और जिम्बाब्वे के बीच यह सुपर-8 मुकाबला रविवार खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे किया जाएगा। इस मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है, वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप उपलब्ध रहेगी।