SL vs PAK: पाकिस्तान का श्रीलंका से बड़ा मुकाबला आज, जानें किसका रहेगा पलड़ा भारी..?

SL vs PAK: टी-20 विश्वकप में आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। श्रीलंका के लिहाज से यह मैच इतना अहम नहीं रहेगा, लेकिन पाकिस्तान के लिए

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-28 06:35 GMT

SL vs PAK: टी-20 विश्वकप में आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। श्रीलंका के लिहाज से यह मैच इतना अहम नहीं रहेगा, लेकिन पाकिस्तान के लिए इस मैच में जीत के साथ रन रेट पर भी पूरा ध्यान रखना होगा। पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है। चलिए जानते हैं इस मैच से जुड़ी जानकारी...

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

टी-20 में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम बराबर की मानी जाती हैं। इनके बीच जब भी मैच होता हैं तो रोमांच देखने को मिलता हैं। अगर बात करें दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो श्रीलंका और पाकिस्तान टी-20 में अब तक 24 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इसमें पाकिस्तान ने 14 बार जीत दर्ज की हैं, जबकि श्रीलंका को 10 बार सफलता मिली है।

आज मौसम रहेगा साफ़

श्रीलंका में पिछले कुछ दिनों पहले बारिश का दौर देखने को मिल रहा था। T20 वर्ल्ड कप 2026 के कई मैच श्रीलंका में बारिश की भेंट चढ़ गए। लेकिन इस मैच से पहले क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी हैं, आज पल्लेकेले आसमान साफ रहने की संभावना हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शाम को तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, मैच के दौरान आसमान ज्यादातर साफ रहने का अनुमान है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

पाकिस्तान - साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.

श्रीलंका - पथुम निस्सांका, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), चरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीकशाना, दिलशान मदुशंका.

Tags:    

Similar News