भारत-वेस्टइंडीज सुपर-8 मुकाबला कल, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-28 04:34 GMT

IND vs WI Playing 11: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में टीम इंडिया का आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज से होगा। दोनों टीमों के बीच रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में एक जबरदस्त मुकाबला होने की उम्मीद हैं। टीम इंडिया और विंडीज टीम को सेमीफाइनल में जाने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत चाहिए। ऐसे में दोनों टीमों के लिहाज से यह मुकाबला क्वार्टर फाइनल जैसा हो गया हैं।

वेस्टइंडीज सिर्फ एक मैच हारी

इस टी-20 विश्वकप में वेस्टइंडीज की टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा हैं। विंडीज टीम ने ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर-8 में खेले गए मुकाबलों में सिर्फ एक हार का सामना किया हैं। जबकि बाकी मैच में टीम ने जीत हासिल की। जबकि दूसरी तरफ टीम इंडिया ने सुपर-8 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना किया, लेकिन फिर जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया।

ईडन गार्डन्स में कैसा हैं वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में यह महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा। इस मैदान पर वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा हैं। विंडीज टीम ने भारत के अलावा इस मैदान पर अब तक कुल तीन मैच खेले हैं, जिसमें तीनों में उसे जीत मिली हैं। जबकि टीम इंडिया के खिलाफ इस मैदान पर विंडीज टीम ने चार मैच खेले हैं, उसे चारों में हार का सामना करना पड़ा हैं।

जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमर जोसेफ.

Tags:    

Similar News