कोलकाता और पंजाब के बीच मुकाबला आज, जानें मैच से जुड़ी जानकारियां

IPL 2026 KKR vs PBKS: आईपीएल में इस समय रोमांचक मैचों का दौर चल रहा है। आईपीएल के 19वें सीजन का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है।

By :  Surya Soni
Update: 2026-04-06 10:31 GMT

IPL 2026 KKR vs PBKS: आईपीएल में इस समय रोमांचक मैचों का दौर चल रहा है। आईपीएल के 19वें सीजन का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। एक तरफ कोलकाता की टीम अपने दोनों मैचों में हार का सामना कर चुकी है, जबकि दूसरी तरफ पंजाब की टीम इस सीजन में जोरदार फॉर्म में नज़र आ रही है।

आज के मैच पर बारिश का साया

आईपीएल के अब तक खेले गए मैचों में बारिश का असर दिखाई नहीं दिया। लेकिन आज होने वाले मुकाबले में बारिश का साया बना हुआ है। एक दिन पहले कोलकाता में कई जगह बारिश देखने को मिली थी। आईएमडी ने यहां पर 5 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल तक बारिश और तूफान आने की संभावना को जाहिर किया है, जिसमें ओले और बिजली गिरने का अनुमान है। ऐसे में आज होने वाले मुकाबले से पहले फैंस की चिंता बढ़ी हुई है।

प्वाइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर केकेआर

आईपीएल के इस सीजन में कोलकाता की टीम ख़राब प्रदर्शन से जूझ रही है। केकेआर की टीम को पहले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अंजिक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर की टीम को आज के मैच में पहली जीत की तलाश होगी। फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर केकेआर की टीम बनी हुई है। जबकि दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम लगातार तीसरी जीत हासिल करके अंकतालिका में पहला स्थान हासिल करना चाहेगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

केकेआर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलेन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी।

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जैवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक, युजवेंद्र चहल।  

Tags:    

Similar News