IPL 2026: चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से दी शिकस्‍त

IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की टीम हालत बेहद ख़राब नज़र आ रही है। पिछले सीजन में भी चेन्नई की टीम प्रदर्शन खास नहीं रहा है।

By :  Surya Soni
Update: 2026-04-06 04:37 GMT

IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की टीम हालत बेहद ख़राब नज़र आ रही है। पिछले सीजन में भी चेन्नई की टीम प्रदर्शन खास नहीं रहा है। आईपीएल 2026 में चेन्नई ने अपने पहले तीन मैच गंवा दिए हैं। रविवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को आरसीबी के सामने 43 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ चेन्नई की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे खिसक गई।

आरसीबी ने बनाया 250 रनों का विशाल स्कोर

इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बल्लेबाज़ों का दबदबा देखने को मिला। आरसीबी ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चेन्नई के सामने 250 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इस मैच में आरसीबी के लिए पहले फिल सॉल्ट ने 30 गेंदों में 46 रन बनाए। उनके बाद पडीक्कल ने महज 29 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए। इसके बाद टिम डेविड का तूफ़ान देखने को मिला। डेविड ने मात्रा 25 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए।

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का टॉप ऑर्डर फिर नाकाम

इस मुकाबले में चेन्नई की टीम ने 251 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 200 रनों का आंकड़ा पार किया। लेकिन इस मैच में चेन्नई की टीम को 43 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी के खिलाफ इस मैच में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का टॉप ऑर्डर पूरी तरह नाकाम दिखा। आरसीबी के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करके 19.4 ओवर में सीएसके को 207 रन पर ऑलआउट कर दिया।

पॉइंट्स टेबल में सीएसके आखिरी स्थान पर

आईपीएल के इस सीजन में कुछ टीमों का प्रदर्शन काफी ख़राब देखने को मिला हैं। सीएसके की बात करें तो उसे भी दो में से एक भी मैच में जीत नहीं मिली है। टीम अभी दसवें यानी आखिरी पायदान पर है। ऐसे में धोनी की गैरमौजूदगी टीम पर भारी पड़ रही हैं।  

Similar News