MI vs RCB: आरसीबी की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया

MI vs RCB: आईपीएल में रविवार को डबल हेडर मुकाबले देखने को मिले थे। रविवार को दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से हुई थी।

By :  Surya Soni
Update: 2026-04-13 02:33 GMT

MI vs RCB: आईपीएल में रविवार को डबल हेडर मुकाबले देखने को मिले थे। रविवार को दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से हुई थी। इस मुकाबले में आरसीबी के बल्लेबाज़ों का तूफ़ान देखने को मिला। फिल साल्ट के साथ विराट कोहली और कप्तान पाटीदार की बेहतरीन पारियों की बदौलत इस मुकाबले में आरसीबी की टीम 18 रनों से जीतने में कामयाब रही।

आरसीबी की शानदार जीत

मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड पर आरसीबी के बल्लेबाज़ों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस मुकाबले में आरसीबी के ओपनर बल्लेबाज़ फिल साल्ट और विराट कोहली ने 10 ओवर में 120 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बना दिया था। इसके बाद अगले दस ओवर में कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी देखने को मिली। बेंगलुरु ने 4 विकेट के नुकसान पर 240 रनों का स्कोर बना दिया। फिल सॉल्ट ने कमाली की बैटिंग की और सबसे अधिक 78 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया

बता दें मुंबई इंडियंस के सामने इस मैच में जीत के लिए 241 रनों का टारगेट था। इसके जवाब में मुंबई की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन बना सकी। मुंबई की तरफ से शेफ्रोन रुडरफोर्ड ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 31 गेंदों पर 71 रन बना दिए। हालांकि वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। मुंबई इंडियंस को उस समय बड़ा झटका लगा जब उनके ओपनर बल्लेबाज़ रोहित शर्मा चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। लगातार तीन हार से मिले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है।

मुंबई इंडियंस जीत की पटरी से उतरी

इस सीजन में पहले मुकाबले में जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने दमदार शुरुआत की थी। लेकिन उसके बाद अब मुंबई इंडियंस की टीम तीन मैचों में हार का सामना कर चुकी है। बेंगलुरु ने 18 रनों से सीजन की तीसरी जीत दर्ज की, जबकि मुंबई को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। 

Tags:    

Similar News