चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी पंजाब किंग्स, जानें दोनों टीमों संभावित प्लेइंग 11
IPL 2026 CSK vs PBKS: आईपीएल में शुक्रवार को एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।
IPL 2026 CSK vs PBKS: आईपीएल में शुक्रवार को एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। अब चेन्नई इस सीजन के दूसरे मुकाबले में होम ग्राउंड चेपॉक में आज पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। इस मुकाबले में भी धोनी नहीं खेल पाएंगे। चलिए जानते हैं इस मैच से जुड़ी ख़ास जानकारी...
दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में जब भी चेन्नई और पंजाब की भिड़ंत होती हैं तो एक जोरदार मुकाबला देखने को मिलता हैं। क्रिकेट फैंस को आज एक बार फिर एक रोमांचक मैच होने की पूरी उम्मीद हैं। अगर बात करें दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों ने बराबर 16-16 मैच अपने नाम किए हैं। हार-जीत का यह आंकड़ा इस बात की गवाही दे रहा हैं कि दोनों टीमों के बीच हमेशा बराबरी की टक्कर रहती हैं।
इस मैच का लाइव टेलीकास्ट
आईपीएल को लेकर क्रिकेट फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा हैं। आईपीएल में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी।
दोनों टीमों संभावित प्लेइंग 11
चेन्नई: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कम्बोज और खलील अहमद
पंजाब: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियन बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चाहल