CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज, जानें मैच से जुड़ी पूरी जानकारी...

CSK vs DC: आईपीएल में आज एक बार फिर डबल हेडर मुकाबले खेले जाने हैं। आईपीएल में आज दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुकाबला चेपॉक में होने वाला है।

By :  Surya Soni
Update: 2026-04-11 12:18 GMT

CSK vs DC: आईपीएल में आज एक बार फिर डबल हेडर मुकाबले खेले जाने हैं। आईपीएल में आज दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुकाबला चेपॉक में होने वाला है। इस सीजन में चेन्नई की टीम को अपनी पहली जीत की उम्मीद रहेगी। जबकि दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की की टीम 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है।

मैच का लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें..?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को खेला जाएगा। पंजाब किंग्स को होमग्राउंडर मुल्लांपुर में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला चेपॉक में खेला जाएगा जो भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। पंजाब बनाम हैदराबाद और दिल्ली बनाम चेन्नई मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

आज किसका पलड़ा भारी

चेन्नई के चेपॉक मैदान में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिलेगी। आज के इस मुकाबले में एक बार फिर रोमांचक मैच होने की उम्मीद हैं। अगर दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकार्ड्स की बात करें दोनों टीमों के बीच 31 मैच खेले जा चुके हैं। चेन्नई की टीम ने 19 मैच में जीत दर्ज की है, तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स को 12 मैच में जीत मिली है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी और खलील अहमद।

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल, पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीय यादव, लुंगी एन्गिडी. टी नटराजन और मुकेश कुमार 

Tags:    

Similar News