GT vs DC: डेविड मिलर की गलती दिल्ली को पड़ी भारी, गुजरात की एक रन से करिश्माई जीत
GT vs DC: आईपीएल में बुधवार को एक जोरदार मुकाबला देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपने घर में बेहद शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में दिल्ली के सामने जीत के लिए 211 रनों का लक्ष्य था।
GT vs DC: आईपीएल में बुधवार को एक जोरदार मुकाबला देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपने घर में बेहद शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में दिल्ली के सामने जीत के लिए 211 रनों का लक्ष्य था। लेकिन आखिरी दो गेंदों पर सिर्फ दो रनों की दरकरार थी। इस दौरान बल्लेबाज़ी में मोर्चा डेविड मिलर ने संभाल रखा था। लेकिन मिलर ने दोनों गेंदे खाली निकाल दी। इस तरह गुजरात ने शानदार वापसी करते हुए एक रन से रोमांचक जीत दर्ज की।
गुजरात की एक रन से करिश्माई जीत
इस मुकाबले में गुजरात के बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के सामने 20 ओवर में 210 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था। इसके जवाब में केएल राहुल ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को जीत के एकदम नजदीक पहुंचा दिया था और उनके साथ डेविड मिलर ने भी तूफानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की। आखिरी दो गेंदों पर दिल्ली को दो रनों की दरकरार थी। लेकिन मिलर ने दोनों गेंदों पर कोई रन नहीं बनाया। इस तरह गुजरात ने एक रन से करिश्माई जीत दर्ज की।
डेविड मिलर की गलती दिल्ली को पड़ी भारी
गुजरात के 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने शानदार शुरुआत की थी। दिल्ली के लिए इस मुकाबले में केएल राहुल ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए 92 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 11 चौके और चार छक्के जड़े। डेविड मिलर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को जीत की दहलीज पर पहुंचाया, उन्हीं मिलर की एक चूक ने उसे जीत से दूर भी कर दिया।
अक्षर पटेल की ख़राब बल्लेबाज़ी
इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने ख़राब बल्लेबाज़ी की। इस सीजन में अक्षर पटेल अच्छी लय में नज़र नहीं आ रहे हैं। पटेल की ख़राब बल्लेबाज़ी के साथ इस मैच में टीम के युवा बल्लेबाज़ समीर रिज़वी अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इस मैच में राशिद खान ने 10वें ओवर में पहले नीतीश राणा को आउट किया और अगली ही गेंद पर समीर रिजवी को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।