RR vs RCB: गुवाहाटी में आया वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ान, आरसीबी को मिली 6 विकेट से हार
RR vs RCB Highlights: आईपीएल में एक बार फिर एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला है। आईपीएल में शुक्रवार को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स
RR vs RCB Highlights: आईपीएल में एक बार फिर एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला है। आईपीएल में शुक्रवार को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली है। इस मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान को 202 रनों का टारगेट दिया था। राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ान देखने को मिला। आरसीबी को इस मैच में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
आरसीबी को मिली 6 विकेट से हार
आरसीबी की टीम ने इस मुकाबले में जोरदार शुरुआत की थी। ओपनर बल्लेबाज़ फिल साल्ट के पहली गेंद पर आउट होने के बाद विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल और फिर कप्तान रजत पाटीदार ने तूफानी बल्लेबाज़ी की। लेकिन इन तीनों बल्लेबाज़ों के विकेट एक साथ कुछ ही अंतराल में गिरने से आरसीबी मैच में पिछड़ गई, लेकिन आखिर में आरसीबी के लिए सेफर्ड और अय्यर ने मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की। इस मैच में 200 रनों के स्कोर के बावजूद आरसीबी की टीम छह विकेट से मैच हार गई।
गुवाहाटी में आया वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ान
गुवाहाटी में राजस्थान के धाकड़ बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल का विकेट जल्दी गिरने के बाद वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ान देखने को मिला। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर तहलका मचा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में 26 गेंदों पर धुआंधार बल्लेबाज़ी करते हुए 78 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल रहे।
ध्रुव जुरेल ने दिलाई जीत
बता दें इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद राजस्थान की टीम ने तीन विकेट जल्दी गंवा दिए। एक बार मैच में आरसीबी की टीम ने वापसी की। लेकिन उसके बाद दूसरे छोर पर खड़े ध्रुव जुरेल ने दमदार बल्लेबाज़ी की। जुरेल ने 43 गेंदों पर 8 चौकों और 3 छ्क्कों की मदद से नाबाद 81 रनों की पारी खेली।