Elon Musk के SpaceX को बड़ा झटका! लॉन्च के बाद आसमान में ही क्रैश हो गया स्टारशिप
एलन मस्क की कंपनी SpaceX के स्टारशिप रॉकेट का दूसरा टेस्ट लॉन्च असफल रहा। लॉन्च के कुछ मिनटों बाद रॉकेट आसमान में क्रैश हो गया।
SpaceX Starship Rocket Crash: एलन मस्क की कंपनी SpaceX को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल गुरुवार (6 मार्च) को स्पेसएक्स ने अपने स्टारशिप रॉकेट का दूसरा टेस्ट लॉन्च किया था लेकिन उसका यह मिशन असफल हो गया है। बता दें कि लॉन्च के कुछ ही मिनटों बाद रॉकेट से संपर्क टूट गया, और यह आसमान में ही क्रैश हो गया। यह इस साल का दूसरा असफल स्टारशिप लॉन्च है, जिससे SpaceX के महत्वाकांक्षी मिशन को गंभीर झटका लगा है। यह भी पढ़ें: जानिए भारत के किस शहर में खुलने वाला है Tesla का पहला शोरूम, कितना होगा किराया? अमेरिका-चीन टैरिफ युद्ध तेज, चीन ने दी खुली धमकी: 'जंग चाहते हैं तो वही सही'
Watch Starship's eighth flight test → https://t.co/alyJTRtgTh https://t.co/7xtpEucyQB
— SpaceX (@SpaceX) March 6, 2025
क्या हुआ स्टारशिप लॉन्च में?
स्पेसएक्स ने अपना स्टारशिप रॉकेट (spacex starship) टेक्सास के बोका चिका सुविधा से शाम 6 बजे लॉन्च किया। रॉकेट का पहला स्टेज, सुपर हैवी बूस्टर, योजना के अनुसार सफलतापूर्वक वापस जमीन पर आ गया। हालांकि, दूसरे स्टेज में समस्या आई। रॉकेट का ऊपरी हिस्सा अंतरिक्ष में घूमने लगा, और इंजन बंद हो गए। इसके बाद स्पेसएक्स का रॉकेट से संपर्क टूट गया, और यह आसमान में ही जलकर नष्ट (SpaceX Starship Rocket Crash) हो गया।Just saw Starship 8 blow up in the Bahamas @SpaceX @elonmusk pic.twitter.com/rTMJu23oVx
— Jonathon Norcross (@NorcrossUSA) March 6, 2025