रूस ने दिखाई ताकत, हाइपरसोनिक मिसाइलों का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में राष्ट्रपति पुतिन ने बढ़ा एलान किया है उन्होंने हाइपरसोनिक मिसाइलों के बड़े पैमाने पर उत्पादन का आदेश दिया है
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष को लगभग तीन साल गुजर चुके है, और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) ने शुक्रवार को घोषणा की कि रूस हाइपरसोनिक ओरेशनिक (Hypersonic Missile) बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण जारी रखेगा और इनके बड़े पैमाने पर उत्पादन की योजना भी बना रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह निर्णय रूस की सुरक्षा स्थिति को देखते हुए लिया गया है, जिसमें युद्ध स्थितियों का भी ध्यान रखा गया है। पुतिन ने कहा, "हमें बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करने की जरूरत है," यह संकेत देते हुए कि रूस अन्य देशों से तकनीकी रूप से आगे निकलने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि दुनिया के किसी अन्य देश के पास ऐसी मिसाइल तकनीक नहीं है, लेकिन उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अन्य देश जल्द ही इसे विकसित कर सकते हैं।