क्या बाइडेन चाहते हैं तीसरा विश्व युद्ध? ट्रम्प जूनियर ने उठाए सवाल
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल की मंजूरी दी, जूनियर ट्रंप ने तीसरे विश्व युद्ध (World war 3) की आशंका जताई
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (president biden) ने यूक्रेन (ukraine) को रूस के खिलाफ अमेरिकी हथियारों के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। इस फैसले से रूस-यूक्रेन युद्ध और भी गहरा सकता है। बाइडेन प्रशासन ने यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलों के उपयोग की अनुमति दी है, जिससे यूक्रेन रूस के अंदर सैन्य ठिकानों पर हमला कर सकेगा। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब जो बाइडेन के बतौर राष्ट्रपति चंद दिन ही बचे है। इस फैसले पर जूनियर ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और बाइडेन प्रशासन पर वर्ल्ड वॉर 3 (World war 3) को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर (Donald Trump Jr.) ने बाइडेन प्रशासन के इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बाइडेन तीसरा विश्व युद्ध शुरू (World war 3) करवाना चाहते हैं। ट्रंप जूनियर का कहना है कि यह फैसला तनाव बढ़ाने वाला है और इससे स्थिति और खराब हो सकती है। यह प्रतिक्रिया अमेरिकी राजनीति में गहरे मतभेदों को दर्शाती है। डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही कहा था कि अगर वे राष्ट्रपति बनते हैं तो 24 घंटे में यूक्रेन युद्ध समाप्त कर देंगे। ट्रंप का रुख रूस के प्रति नरम माना जाता है, जबकि बाइडेन यूक्रेन का खुलकर समर्थन कर रहे हैं।