मॉरीशस में बोले पीएम मोदी कहा ‘हिंद महासागर की सुरक्षा और विकास हमारी प्राथमिकता’
प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस दौरे पर भारत और मॉरीशस की गहरी साझेदारी को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और समुद्री सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने का ऐलान किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मॉरीशस दौरे के दूसरे दिन कहा कि भारत और मॉरीशस सिर्फ साझेदार नहीं, बल्कि एक-दूसरे के हमदर्द भी हैं। दोनों देशों का रिश्ता सिर्फ हिंद महासागर तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक परंपराएं और साझा मूल्य भी हमें गहराई से जोड़ते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत, मॉरीशस के विकास में अहम भूमिका निभाएगा और हम अपनी साझेदारी को और मजबूत करेंगे। दोनों देशों का विजन एक जैसा है, चाहे वह रक्षा का क्षेत्र हो या शिक्षा का। पीएम मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से लेकर कोविड महामारी तक, भारत और मॉरीशस हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य या अंतरिक्ष—हर क्षेत्र में दोनों देश मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में हमारे रिश्तों में कई नए आयाम जुड़े हैं और विकास व क्षमता निर्माण में हमने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और मॉरीशस के बीच रक्षा सहयोग और समुद्री सुरक्षा हमारी रणनीतिक साझेदारी का अहम हिस्सा हैं। हमारा साझा लक्ष्य हिंद महासागर को मुक्त, सुरक्षित और स्थिर बनाना है। भारत, मॉरीशस के विशेष आर्थिक क्षेत्र (Exclusive Economic Zone) की सुरक्षा के लिए पूरा सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। चाहे वह ग्लोबल साउथ हो, हिंद महासागर क्षेत्र हो या अफ्रीका का भू-भाग, मॉरीशस भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है। 10 साल पहले, यहीं मॉरीशस में "SAGAR" (Security and Growth for All in the Region) यानी "क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास" की नींव रखी गई थी। इस पूरे क्षेत्र की स्थिरता और समृद्धि के लिए भारत इसी विजन के साथ आगे बढ़ रहा है।
Indian Ocean रहे सेफ यही हमारी प्राथमिकता
#WATCH | Port Louis | PM Modi says, "Be it the Global South, the Indian Ocean, or the African continent, Mauritius is our important partner. Ten years ago, the foundation stone of Vision SAGAR - 'Security and Growth for All in the Region' was laid here in Mauritius. We have come… pic.twitter.com/7WL536km8d
— ANI (@ANI) March 12, 2025