मित्र विभूषण पुरस्कार पाकर बोले मोदी, ‘श्रीलंका पड़ोसी ही नहीं हमारा दोस्त भी है’
पीएम मोदी ने यह भी बताया कि भारत की "नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी" और विजन "महासागर" में श्रीलंका का विशेष स्थान है।
कोलंबो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और भारत-श्रीलंका की साझा सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को बढ़ावा देने के उनके अद्वितीय प्रयासों के लिए श्रीलंका सरकार द्वारा 'मित्र विभूषण' सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा दिया गया 22वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है, जो उनकी वैश्विक मित्रता और दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों का प्रतीक है।
पीएम ने कहा, हर मुश्किल घड़ी में साथ थे भारत और श्रीलंका
प्रधानमंत्री मोदी ने कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके के साथ आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुझे आज श्रीलंका मित्र विभूषण से सम्मानित किया जाना गर्व की बात है। यह सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह सम्मान भारत और श्रीलंका के ऐतिहासिक संबंधों और गहरी मित्रता का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि भारत ने हर मुश्किल समय में श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा होकर अपने कर्तव्यों का पालन किया है। चाहे 2019 का आतंकी हमला हो, कोविड महामारी हो या हालिया आर्थिक संकट, भारत हर संकट में श्रीलंका के साथ था।අද දින ජනාධිපති දිසානායක මැතිතුමා විසින් මා වෙත 'ශ්රී ලංකා මිත්ර විභූෂණ' ගෞරව නාමය පිරිනැමීම මා හට ඉමහත් අභිමානයකි. මෙම ගෞරවය මාගේ පමණක් නොවේ - එය බිලියන 1.4ක ඉන්දීය ජනතාවට උපහාරයකි. එය ඉන්දියාවේ සහ ශ්රී ලංකාවේ ජනතාව අතර පවතින ගැඹුරින් මුල් බැසගත් මිත්රත්වය සහ ඓතිහාසික සබඳතා… pic.twitter.com/EUqfqqrbQg
— Narendra Modi (@narendramodi) April 5, 2025