पाकिस्तान बोल रहा झूठ? BLA ने किया सभी 214 पाकिस्तानी सेना और ISI के बंधकों को मारने का किया दवा
बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया कि उन्होंने पाकिस्तानी सेना के 214 जवानों को मार डाला। पाकिस्तान ने ऑपरेशन खत्म होने का दावा किया, लेकिन BLA ने इसे झूठ बताया।
पाकिस्तान में 11 मार्च को जाफर एक्सप्रेस के हाईजैक को हुए 4 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब भी सच्चाई पूरी तरह सामने नहीं आई है। पाकिस्तान सेना ने एक दिन पहले दावा किया था कि ऑपरेशन खत्म हो गया है और सभी बंधकों को छुड़ा लिया गया है। लेकिन अब बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने चौंकाने वाला दावा किया है। BLA के मुताबिक, उन्होंने पाकिस्तानी सेना के बंधक बनाए गए 214 जवानों को मार दिया है। संगठन ने कहा कि पाकिस्तान सरकार और सेना की जिद की वजह से इन सैनिकों की जान गई। BLA के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने कहा कि उनकी तरफ से पाकिस्तानी सेना को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन इसे नजरअंदाज कर दिया गया। इसी के चलते सभी बंधकों को मार दिया गया। वहीं, पाकिस्तान का कहना है कि ऑपरेशन दो दिन पहले ही पूरा हो चुका था। अब सच क्या है, यह साफ नहीं हो पाया है। पाकिस्तान सरकार ने पहले कहा था कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है और इसका एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें तीन जगहों पर हमले और कुछ सैनिक जाते हुए दिख रहे थे। सरकार का दावा था कि सभी 33 आतंकी मारे गए हैं और 22 बंधकों की मौत हुई है। साथ ही, यह भी कहा गया था कि सभी सैनिक सुरक्षित हैं। लेकिन अब BLA ने पाकिस्तान के इस दावे को गलत बताया है, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि असली सच्चाई क्या है और कौन सच बोल रहा है।