आतंकियों के बाद अब भिखारियों का एक्सपोर्ट करता पाकिस्तान, खाड़ी देशों ने लगाया वीजा पर प्रतिबन्ध
खाड़ी देशों ने पाकिस्तान के लोगों पर वीजा मिलने पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी है। अब, यूएई जाने वाले सभी यात्रियों को पहले पुलिस वेरिफिकेशन से गुजरना होगा।
पाकिस्तान के भिखारियों की संख्या मिडिल ईस्ट के देशों में लगातार बढ़ रही है, खासकर यूएई में। इस वजह से अब यूएई जाने वाले पाकिस्तानी यात्रियों के लिए एक नया नियम लागू किया गया है। अब इन यात्रियों का पहले पुलिस वेरिफिकेशन होगा, उसके बाद ही उन्हें यूएई जाने की अनुमति दी जाएगी। यह जानकारी सीनेट द्वारा दी गई है। सीनेट पैनल के अनुसार सभी पाकिस्तानी यात्रियों को यूएई जाने से पहले पुलिस से जांच और सत्यापन कराना होगा। यह कदम मिडिल ईस्ट में पाकिस्तानियों के बढ़ते भिखारी बनने की समस्या के कारण उठाया गया है, जिसके चलते अधिकारियों ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। ट्रैवल एजेंटों के मुताबिक, यूएई ने उन पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा देने से मना कर दिया है, जिनके बैंक खातों में इतनी राशि नहीं थी जिससे वे खुद को एक वास्तविक विजिटर साबित कर सकें। यूएई ने खासकर रोजगार वीजा को लेकर कुछ अनौपचारिक प्रतिबंध लागू किए हैं। प्रवासी रोजगार ब्यूरो के महानिदेशक, मुहम्मद तैयब ने सीनेट की स्थायी समिति की बैठक में बताया कि अब बिना पुलिस सत्यापन के यूएई यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। यूएई, सऊदी अरब और कई अन्य खाड़ी देशों ने पाकिस्तान के 30 से ज्यादा शहरों के लोगों को वीजा देने पर अनिश्चितकालीन रोक लगा दी है। यह कदम तब उठाया गया जब पाकिस्तानी नागरिकों के विदेशों में भीख मांगने, नशीले पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी और अन्य अपराधों में शामिल होने के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई। खासकर दुबई और अबू धाबी जैसे खाड़ी देशों के शहर लाखों पाकिस्तानी यात्रियों और नौकरी तलाशने वालों के लिए सबसे पसंदीदा जगह रहे हैं। यह भी पढ़े: