NASA के पार्कर सोलर प्रोब ने रचा इतिहास, सूरज के इतने करीब पहुंची पहली मानव निर्मित वस्तु
नासा का यान "द पार्कर सोलर प्रोब" इतिहास में पहली बार सूरज के बहुत करीब से गुजरा है। जो अब तक का सबसे नजदीकी मिशन है।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) का "पार्कर सोलर प्रोब" यान (Parker Solar Probe) सूरज के बहुत करीब पहुंच चुका है। यह यान सूरज की सतह से लगभग 61 लाख किलोमीटर दूर से सफलतापूर्वक गुजर चुका है। हालांकि इस सफलता के बाद अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यान सुरक्षित है या नहीं। अगर यह यान सही सलामत वापस लौट आता है तो यह सूरज के बारे में एक नया इतिहास बना सकता है। यह यान सूरज के बहुत करीब पहुंच चुका है और इसका आकार एक छोटी कार जैसा है। बता दें यह पहला मानव निर्मित यान है जो सूरज के सबसे नजदीक से गुजरा है। जब यह यान सूरज के पास से गुजरा, तब इसकी गति 6.90 लाख किलोमीटर प्रति घंटे की थी। सूरज के पास से गुजरने के बाद वैज्ञानिकों का उत्साह बहुत बढ़ गया है। अब सब इस यान पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं और आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। अब तक सूरज के इतने करीब कोई भी मानव निर्मित वस्तु नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में वैज्ञानिकों को जहां एक ओर इस मिशन की सफलता को लेकर खुशी है, वहीं दूसरी ओर यह चिंता भी है कि सूरज के इतने पास जाने के बाद क्या यान सुरक्षित वापस लौट पाएगा या नहीं। क्योंकि सूरज की सतह के पास पहुंचने के बाद से यान के बारे में अब तक कोई नई जानकारी नहीं मिल पाई है।