लंदन में खालिस्तानियों का आतंक, विदेश मंत्री एस जयशंकर पर हमले की कोशिश, तिरंगा फाड़ा
लंदन में खालिस्तानी समर्थकों ने एस. जयशंकर के काफिले पर हमले की कोशिश की, तिरंगा फाड़ा। भारत ने ब्रिटेन से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
लंदन में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर खालिस्तानी समर्थकों ने हमला करने की कोशिश की। यह घटना तब हुई जब जयशंकर लंदन के प्रतिष्ठित थिंक टैंक चैथम हाउस में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वहां से निकल रहे थे। खालिस्तानी समर्थकों ने उनके काफिले को रोकने और उन पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने भारत विरोधी नारे लगाए और तिरंगे को फाड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि लंदन पुलिस ने इस घटना को रोकने में कोई खास कार्रवाई नहीं की।
🚨 : Khalistani goons attempt to heckle India’s External Affairs Minister @DrSJaishankar in London while he was leaving in a car. A man can be seen trying to run towards him, tearing the Indian national flag in front of cops. Police seem helpless, as if ordered to not act. pic.twitter.com/zSYrqDgBRx
— THE SQUADRON (@THE_SQUADR0N) March 5, 2025