ट्रूडो ने स्वीकारा कनाडा में मौजूद हैं खालिस्तानी, कहा- 'सभी हिंदू मोदी समर्थक नहीं हैं'
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानियों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने देश में खालिस्तानियों के होने की बात स्वीकार की है।
भारत और कनाडा के बीच लगातार कूटनीतिक तनाव जारी है। इस बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ( justin trudeau) ने खालिस्तानियों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने देश में खालिस्तानियों के होने की बात स्वीकार की है। लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वे कनाडा में सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। ट्रूडो ने ओटावा के संसद हिल पर दिवाली समारोह के दौरान भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, ''कनाडा में खालिस्तान के कई समर्थक हैं, लेकिन वे सिख समुदाय का पूरी तरह प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। कनाडा में मोदी सरकार के भी समर्थक हैं। लेकिन वे सभी हिंदू कनाडाईयों का पूरी तरह प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।" निज्जर को भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित किया था। वह 18 जून, 2023 को ब्रितिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर गोलियों से मारा गया था।