ट्रम्प के ‘राइट हैंड’ NSA माइकल वाल्ट्ज से मिले एस जयशंकर, बोले ‘भारत-अमेरिका साझेदारी होगी और मजबूत’
विदेश मंत्री एस जयशंकर 24-29 दिसंबर तक अमेरिका यात्रा पर हैं। उन्होंने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) के नामित उम्मीदवार माइकल वाल्ट्ज से मुलाकात की है।
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा नियुक्त राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) सांसद माइकल वाल्ट्ज से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। जयशंकर 24 दिसंबर से 29 दिसंबर तक अमेरिका में आधिकारिक यात्रा पर हैं। यह भारत सरकार और ट्रंप प्रशासन के बीच उच्चस्तरीय पहली व्यक्तिगत मुलाकात थी।
‘वाल्ट्ज से मिलकर बहुत खुशी हुई’: एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा, ‘वाल्ट्ज से मिलकर बहुत खुशी हुई।’ उन्होंने बताया, ‘हमने दोनों देशों के बीच साझेदारी और दुनिया के मौजूदा मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की। उनके साथ काम करने के लिए मैं उत्साहित हूं।’ वाल्ट्ज (50) अब जेक सुलिवन की जगह अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनेंगे। फ्लोरिडा के छठे कांग्रेशनल डिस्ट्रिक्ट से तीन बार सांसद चुने गए वाल्ट्ज, ‘कांग्रेशनल इंडिया कॉकस’ के रिपब्लिकन सह-अध्यक्ष भी हैं, जो अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सबसे बड़ा देश-विशिष्ट कॉकस है।Delighted to meet Rep. @michaelgwaltz this evening. Enjoyed a wide-ranging conversation on our bilateral partnership as well as current global issues. Look forward to working with him. 🇮🇳 🇺🇸 pic.twitter.com/ngRUnH0AIF
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) December 28, 2024