Gaza Ceasefire: लंबे अंतराल के बाद युद्धविराम को तैयार हुए इजराइल और हमास, नेतन्याहू ने किया एलान
इज़राइल और हमास के बीच सीजफायर की डील अब पूरी हो गई है, बस इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।
Israel Hamas ceasefire deal: इजराइल और हमास के बीच सीजफायर को लेकर समझौता हो गया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस ने इसकी पुष्टि की है। इजराइली पीएम ऑफिस के मुताबिक, बंधकों की रिहाई के लिए एक समझौते पर सहमति बन गई है। इस डील पर चर्चा करने वाली टीम ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू को इसकी पूरी जानकारी दे दी है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बातचीत करने वाली टीम और मदद करने वाले सभी लोगों की तारीफ की है। बंधकों और लापता लोगों की रिहाई के मामले में पीएम ऑफिस ने उनके परिवारों को जानकारी दी है। प्रधानमंत्री ने इजराइल पहुंचने पर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। पीएम नेतन्याहू ने यह कहा कि हम बंधकों और लापता लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। इस समझौते को मंजूरी देने के लिए आज सरकार की बैठक होगी, और उससे पहले सुरक्षा कैबिनेट की बैठक भी होगी।
Prime Minister Benjamin Netanyahu has been updated by the negotiating team that agreements have been reached on a deal for the release of the hostages.
— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) January 17, 2025