एक और मुस्लिम बाहुल्य देश ने ब्रिक्स में मारी एंट्री, पाकिस्तान को बोला ‘not allowed'
दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया को आखिरकार ब्रिक्स में जगह मिल गई है। इस बात की पुष्टि ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने की है।
Indonesia joins BRICS: 2009 में शुरू हुआ ब्रिक्स अब बड़ा होता जा रहा है। सोमवार को ब्राजील ने घोषणा की कि दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश, इंडोनेशिया, को इसमें शामिल कर लिया गया है। इस खबर से पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ गई है, क्योंकि वह भी लंबे समय से ब्रिक्स में शामिल होने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान कई बार चीन से मदद मांग चुका है, लेकिन उसकी यह कोशिश अब तक सफल नहीं हुई है। ब्राजील ब्रिक्स का 11वां सदस्य बन गया है। इससे पहले ईरान, मिस्र, इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात को ब्रिक्स में शामिल किया गया था। इंडोनेशिया को ब्रिक्स में शामिल करने का फैसला 2023 में जोहान्सबर्ग सम्मेलन में लिया गया था। ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने कहा, "हम ब्रिक्स में इंडोनेशिया का स्वागत करते हैं। दक्षिण पूर्व एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और आबादी वाला यह देश अन्य ब्रिक्स सदस्यों के साथ मिलकर वैश्विक संस्थाओं में सुधार का समर्थन करेगा।"