एस जयशंकर ने ट्रम्प के 'डी-डॉलराइजेशन' वाली धमकी का दिया जवाब, क्या भारत लाएगा ब्रिक्स करेंसी?
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दोहा फोरम में कहा कि भारत का डॉलर को कमजोर करने को लेकर कही ये बात। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के बयान पर जवाब देते हुए दे दिया ये जवाब।
भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने अमेरिकी डॉलर को लेकर भारत का रुख स्पष्ट रूप से दुनिया के सामने रख दिया है। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ब्रिक्स देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ की चेतावनी पर कहा कि भारत की रुचि डॉलर को कमजोर करने में बिल्कुल भी नहीं है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दोहा फोरम के मंच से दुनिया को डॉलर के प्रति भारत के रुख को साफ़ कर दिया है।
ब्रिक्स नहीं लाया कोई नई करेंसी
एस. जयशंकर ने कहा कि भारत की ओर से डॉलर के मुकाबले कोई नई करेंसी नहीं लाई गई है। दोहा फोरम में भारत और अमेरिका के रिश्तों पर उन्होंने सकारात्मक बातें ही कहीं और भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बताया। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डोनाल्ड ट्रंप ने 'डी-डॉलराइजेशन' के मुद्दे पर कड़ा बयान दिया था। ट्रम्प ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि ब्रिक्स देशों की नई करेंसी पर अमेरिका चुप रहा, लेकिन अब यह समय खत्म हो गया है। ट्रंप ने कहा कि ब्रिक्स देशों को इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे न तो कोई नई ब्रिक्स मुद्रा बनाएंगे और न ही अमेरिकी डॉलर की जगह लेने के लिए किसी अन्य मुद्रा का समर्थन करेंगे।The idea that the BRICS Countries are trying to move away from the Dollar while we stand by and watch is OVER. We require a commitment from these Countries that they will neither create a new BRICS Currency, nor back any other Currency to replace the mighty U.S. Dollar or, they…
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) November 30, 2024