इज़राइल जाने की कोशिश में भारतीय नागरिक की मौत! जॉर्डन के सैनिकों ने सिर में मारी गोली
केरल के गेब्रियल की इजरायल-जॉर्डन सीमा पर कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। गेब्रियल जॉर्डन की सीमा से इजरायल में घुसने की कोशिश कर रहा था।
केरल के रहने वाले एनी थॉमस गेब्रियल (47) की इजरायल-जॉर्डन सीमा पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह केरल के थुंबा के निवासी थे। उनके परिवार के एक सदस्य ने उनकी मौत की पुष्टि की है। गेब्रियल के परिवार वालों ने रविवार को बताया कि उन्हें एक मार्च को भारतीय दूतावास से एक ईमेल मिला था, जिसमें गेब्रियल की मौत की पुष्टि की गई थी। गेब्रियल के रिश्तेदार ने बताया, "हमें जॉर्डन में भारतीय दूतावास से उसकी मौत के बारे में ईमेल आया, लेकिन उसके बाद कोई और जानकारी नहीं दी गई।" यह घटना 10 फरवरी को हुई थी, जब जॉर्डन के सैनिकों ने सीमा पर गोलीबारी की थी। परिवार के सूत्रों के अनुसार, गेब्रियल के साथ उसका एक रिश्तेदार एडिसन भी था, जिसे पैर में गोली लगी थी, लेकिन वह बच गया और घायल अवस्था में घर लौट आया।
भारतीय दूतावास से आये ईमेल के जरिए हुई मौत की पुष्टि
The Embassy has learnt of the sad demise of an Indian national in unfortunate circumstances. The Embassy is in touch with the family of the deceased and is working closely with Jordanian authorities for transportation of mortal remains of the deceased. @MEAIndia
— India in Jordan (@IndiainJordan) March 2, 2025