दुनिया में बना रहेगा भारत का दबदबा, IMF ने अपनी रिपोर्ट में जताया भरोसा, लेकिन उठाने होंगे ये कदम
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत की अर्थव्यवस्था पर भरोसा जताते हुए अनुमान लगाया है कि वित्त वर्ष 2026 में भी भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अच्छी खबर आई है! अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत पर भरोसा जताया है और कहा है कि वित्त वर्ष 2026 में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा। IMF के अनुसार, उस साल भारत की GDP 6.5% तक पहुंच सकती है। हालांकि, संस्था ने यह भी बताया है कि अगर कुछ ज़रूरी कदम उठाए जाएं, तो इस लक्ष्य को हासिल करना और भी आसान हो सकता है। शुक्रवार को सरकार द्वारा जारी किए गए GDP ग्रोथ के आंकड़े राहत देने वाले रहे, जबकि IMF का अनुमान और भी उत्साहजनक है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का कहना है कि भारत 2025-26 में 6.5% की अनुमानित GDP ग्रोथ के साथ दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। हालांकि, IMF ने यह भी कहा है कि भविष्य में तेज़ी बनाए रखने के लिए कुछ सुधार जरूरी होंगे। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब भारत सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए GDP वृद्धि दर भी 6.5% रहने का अनुमान जताया है। भारतीय अर्थव्यवस्था अभी भी मजबूत बनी हुई है, भले ही GDP ग्रोथ में हल्की गिरावट देखी गई हो। वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में देश की अर्थव्यवस्था ने 6% की सालाना वृद्धि दर्ज की है। अच्छी खबर यह भी है कि महंगाई दर अब RBI के तय किए गए 2-6% के दायरे में आ चुकी है। IMF की नई रिपोर्ट भारत की आर्थिक ताकत को दिखाती है और यह बताती है कि देश को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार सुधार जरूरी हैं।