Kerala New Name: केरल अब केरलम के नाम से जाना जाएगा, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
Kerala New Name: केरल राज्य से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही हैं। अब केरल को नए नाम से जाना जाएगा। बता दें राज्य सरकार के प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को मंजूरी दे दी हैं।
Kerala New Name: केरल राज्य से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही हैं। अब केरल को नए नाम से जाना जाएगा। बता दें राज्य सरकार के प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को मंजूरी दे दी हैं। अब केरल को केरलम के नाम से जाना जाएगा। अगले कुछ महीनों बाद केरल में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, ऐसे में उससे पहले यह बड़ा निर्णय लिया गया है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी
बता दें करीब दो साल पहले 2024 में केरल की विधानसभा ने आम सहमति के साथ प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से अपील की थी कि केरल का नाम बदलकर केरलम किया जाना चाहिए। इस प्रस्ताव पर अब मंगलवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में केरल का नाम बदलकर केरलम करने को मंजूरी दे दी गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है।
काफी समय से थी केरल का नाम बदलने की मांग
काफी समय से चली आ रही केरल का नाम बदलने की मांग अब पूरी हो गई। लेकिन केंद्र सरकार ने विधानसभा से कुछ ही समय पहले ये बड़ा फैसला लेकर सभी को हैरान कर दिया। बता दें राज्य सरकार और स्थानीय लोगों का तर्क है कि मलयालम भाषा में राज्य को 'केरलम' ही कहा जाता है इसलिए आधिकारिक दस्तावेजों और संविधान में भी यही नाम होना चाहिए।