लखनऊ: 21 साल का बेटा बना हैवान, पिता की निर्मम हत्या कर शव के कर दिए कई टुकड़े...

Lucknow Businessman Murder: रोजाना देशभर से कई आपराधिक घटना सामने आती हैं। लेकिन उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसा दिलदहला देने वाला मामला सामने आया, जिसको जानकर आप विचलित हो सकते हैं।

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-25 05:41 GMT

Lucknow Businessman Murder: रोजाना देशभर से कई आपराधिक घटना सामने आती हैं। लेकिन उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसा दिलदहला देने वाला मामला सामने आया, जिसको जानकर आप विचलित हो सकते हैं। लखनऊ में रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस घटना से हर कोई दंग रह गया। कैसे एक बेटे ने अपने पिता की निर्मम हत्या कर शव के कई टुकड़े करके डी पार्ट्स को ठिकाने लगाया। उस पिता ने अपने बेटे को डॉक्टर बनाने का सपना देखा था, लेकिन बेटे पर हैवानियत सवार हो गई और उसने अपनी ही पिता पिता की हत्या कर शव के कई टुकड़े कर दिए।

पढ़ाई को लेकर हुआ विवाद..?

बता दें हर पिता का सपना होता हैं कि उसका बेटा अच्छा पढ़-लिखकर समाज में नाम रोशन करें। शायद ऐसा ही सपना कारोबारी मानवेंद्र सिंह ने अपने बेटे के लिए संजोए थे। पिता चाहते थे कि बेटा अक्षत नीट क्लियर कर डॉक्टर बन जाए और पैथोलॉजी बिजनेस को संभाल ले। लेकिन पिता-पुत्र में पढ़ाई को लेकर विवाद अक्सर विवाद हो जाता था। लेकिन इस बार यह इस विवाद का खौफनाक अंत हुआ और पुलिस के मुताबिक बहस के दौरान अक्षत ने कथित तौर पर राइफल से अपने पिता को गोली मार दी।

हत्या कर शव कर दिए कई टुकड़े...

पुलिस की पूछताछ में खुद आरोपी बेटा अक्षत ने अपना जुर्म कबुला है। आरोपी बेटे ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने के लिए गुमशुदगी की कहानी रची थी। लेकिन पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू की तो आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब इस मामले में घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे में रखे ड्रम से शव बरामद हुआ। गुनाह छुपाने के लिए बेटे ने पिता के शव के कई टुकड़े किए और फिर उन्हें अलग-अलग जगह पर डिस्पोज करने लगा। घर से बदबू ना आए इसके लिये रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल किया।

मकान से आने लगी थी तेज दुर्गंध..

अपने पिता की हत्या करने वाले आरोपी ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। इस दौरान पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उनके घर से तेज दुर्गंध आने की शिकायत की। सूचना मिलने पर 23 फ़रवरी को पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसने घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे में रखे ड्रम से शव बरामद हुआ।   

Tags:    

Similar News