सीमा विवाद पर जयशंकर और चीनी विदेश मंत्री के बीच बड़ी बैठक, क्या बदलेंगे हालात?
जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत-चीन के विदेश मंत्रियों की मुलाकात हुई, सीमा पर तनाव कम करने और द्विपक्षीय संबंधों को लेकर हुई चर्चा
ब्राजील के रियो डी जनेरियो में चल रहे जी20 शिखर सम्मेलन (G20 summit) के दौरान भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर (Dr S Jaishankar) और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच एक अहम मुलाकात हुई। यह मुलाकात दोनों देशों के बीच सीमा विवाद पर हुए समझौते के बाद पहली उच्च स्तरीय बैठक थी। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने भारत-चीन सीमा पर तनाव कम करने और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।