अगर जल्द कुछ नहीं किया तो अफ्रीका का ये देश हो जायेगा ख़त्म, UN ने दी चेतावनी
संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि अगर हैती को जल्द अंतरराष्ट्रीय सहायता नहीं मिली, तो ये गिरोह उसकी राजधानी पर कब्जा कर सकते हैं।
संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटरेस ने चेतावनी दी है कि अगर हैती को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता नहीं मिली, तो वहां सक्रिय गिरोह राजधानी पर कब्जा कर सकते हैं। गुटरेस ने अपनी रिपोर्ट में हैती की खराब होती स्थिति पर चिंता जताई है। उनकी यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद हैती के हालात पर चर्चा कर रही है। इस चेतावनी के बाद से चिंता का माहौल बन गया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटरेस ने चेतावनी दी है कि कई देशों में पुलिस बल गिरोहों की हिंसा को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अतिरिक्त अधिकारियों या मदद की सख्त जरूरत है। अगर इसमें और देरी हुई, तो उन देशों की सुरक्षा संस्थाएं पूरी तरह से कमजोर हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में गिरोह पूरे इलाकों पर कब्जा कर सकते हैं और वहां अराजकता फैल सकती है। गुटरेस ने सुरक्षा परिषद से अपील की है कि हमें इस तरह की स्थिति को रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई करनी होगी।