Pepe the Frog से प्रेरित मस्क का नया अंदाज़, क्या है 'केकियस मैक्सिमस' का राज़?
Elon Musk के इस बदलाव को क्रिप्टो ट्रेडर्स के बीच Kekius Maximus नाम की मीमकॉइन को प्रमोट करने का एक मजेदार तरीका माना जा रहा है।
एलन मस्क, जो टेस्ला और SpaceX के मालिक हैं, हमेशा अपने नए और अलग अंदाज़ के लिए चर्चा में रहते हैं। साल 2023 में उन्होंने ट्विटर का नाम बदलकर X कर दिया था। अब मस्क ने X पर अपना नाम बदलकर 'केकियस मैक्सिमस' रख लिया है। इसके साथ ही, उन्होंने अपनी प्रोफ़ाइल पिक्चर में 'Pepe the Frog' मीम की फोटो लगा दी है, जो इंटरनेट पर काफी लोकप्रिय है। मस्क के ये कदम उनके अनोखे और मजेदार व्यक्तित्व को और भी उभारते हैं। मस्क ने अपनी प्रोफाइल पिक में खुद को पेपे वॉरियर के रूप में दिखाया है, जिसमें वह वीडियो गेम का जॉयस्टिक पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। इसे क्रिप्टो ट्रेडर्स के बीच Kekius Maximus नामक मीमकॉइन को बढ़ावा देने का एक मजेदार और लोकप्रिय तरीका माना जा रहा है। एलन मस्क ने X पर बदलाव किए हैं, लेकिन उन्होंने इसका कोई कारण नहीं बताया। हालांकि, X पर एक पोस्ट में उन्होंने कुछ लिखा है।, "केकियस मैक्सिमस जल्द ही हार्डकोर PoE में 80वें लेवल पर पहुंचने वाला है।"
Kekius Maximus will soon reach level 80 in hardcore PoE pic.twitter.com/Cg5ttuqjvX
— Elon Musk (@elonmusk) December 31, 2024