कोविड-19 लैब-लीक थ्योरी को किसने दबाया? अमेरिका की नई वेबसाइट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा!
व्हाइट हाउस की नई वेबसाइट ने कोविड-19 को वुहान लैब लीक बताया, बाइडेन और फौसी पर सच छिपाने का गंभीर आरोप लगाया गया।
कोविड-19 लैब-लीक थ्योरी: व्हाइट हाउस ने 18 अप्रैल 2025 को अपनी कोविड-19 वेबसाइट को अपडेट कर एक नया पेज लॉन्च किया, जो कोविड-19 के वुहान लैब-लीक थ्योरी को "सच्चाई" बता रहा है। बता दें कि इस पेज पर पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन और डॉ. एंथनी फौसी पर वायरस की उत्पत्ति को छिपाने का सनसनीखेज आरोप लगाया गया है। वेबसाइट का दावा है कि SARS-CoV-2 वुहान की एक लैब से लीक हुआ मानव निर्मित वायरस है। यह कदम कोविड की उत्पत्ति पर लंबी बहस को फिर से हवा दे रहा है, जबकि वैज्ञानिक और खुफिया एजेंसियाँ अभी भी इस पर बंटी हुई हैं। आइए, इस मामले को सरल भाषा में समझने का प्रयास करते हैं। पेज पर पाँच तर्क दिए गए हैं:
व्हाइट हाउस की नई वेबसाइट ने क्या दावा किया?
दरअसल व्हाइट हाउस ने कोविड-19 की जानकारी देने वाली वेबसाइट Covid.gov को बदलकर एक नया पेज लॉन्च किया, जिसका बैनर है: "लैब लीक, कोविड-19 की असली उत्पत्ति।" इसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर के साथ दावा किया गया कि वुहान की एक लैब से वायरस लीक हुआ।- 1.वुहान में चीन की सबसे बड़ी SARS रिसर्च लैब है।
- 2.वहाँ कमजोर बायोसेफ्टी मानकों पर गेन-ऑफ-फंक्शन रिसर्च हुई।
- 3.2019 में लैब के शोधकर्ता कोविड जैसे लक्षणों से बीमार थे।
- 4.सभी कोविड मामले एक ही स्रोत से शुरू हुए, जो प्राकृतिक फैलाव के खिलाफ है।
- 5.प्राकृतिक उत्पत्ति का कोई पक्का सबूत नहीं मिला।