इस देश में मिला दुनिया का सबसे बड़ा सोने का भण्डार, जानकार उड़ जायेंगे होश!
चीन के गांसु प्रांत में एक बड़ी सोने की खदान मिली है, जिसमें करीब 168 टन उच्च गुणवत्ता वाला सोना हो सकता है।
पाकिस्तान के बाद अब चीन के गांसु प्रांत में भी सोने का एक बड़ा भंडार मिला है। भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने रविवार को बताया कि मंगोलिया और पूर्वोत्तर चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत में एक नई सोने की खदान की खोज हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस खदान में लगभग 168 टन उच्च गुणवत्ता वाला सोना हो सकता है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय रुपयों में करोड़ों में हो सकती है। इससे चीन के गोल्ड बाजार में बड़ा बदलाव आ सकता है। यह अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा सोने का भंडार बताया जा रहा है। हाल ही में पाकिस्तान में भी एक ऐसा ही सोने का भंडार मिला था। पाकिस्तान के जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, वहां करीब 32.6 मीट्रिक टन सोना मिला है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 600 बिलियन पाकिस्तानी रुपये है।