चीन तिब्बत में बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा बांध, भारत पर क्या होगा इसका असर?
चीन ने अब अपनी नजरें तिब्बती पठार के पूर्वी हिस्से में बहते पानी पर डाल दी हैं। चीन ने वहां दुनिया के सबसे बड़े हाइड्रोपावर बांध बनाने का प्रोजेक्ट शुरू करने की मंजूरी दे दी है।
चीन ने दुनिया के सबसे बड़े हाइड्रोपावर बांध बनाने के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। यह बांध तिब्बत के पठार के पूर्वी हिस्से में बनेगा। इस प्रोजेक्ट का असर भारत और बांग्लादेश के लाखों लोगों पर पड़ सकता है। चीन की पावर कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन के अनुमान के अनुसार, यह बांध यरलुंग जांगबो नदी के निचले हिस्से पर बनेगा। इससे हर साल 300 बिलियन किलोवाट/घंटे बिजली उत्पन्न की जा सकेगी।
चीन में एक बहुत बड़ा बांध है, जिसे थ्री गॉर्जस डैम (Three Gorges Dam) कहा जाता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा बांध है और अब यहां से हर साल 88.2 बिलियन किलोवाट-घंटा बिजली पैदा होती है। इसका मतलब ये है कि तिब्बत में बनने वाला नया बांध, इस से तीन गुना ज्यादा बिजली बनाएगा। इस प्रोजेक्ट से चीन को अपने कार्बन न्यूट्रल और कार्बन पीकिंग के लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही इससे इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विकास होगा और तिब्बत में रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। शुरुआत में थ्री गॉर्जस डैम (Three Gorges Dam) की लागत 57 बिलियन युआन बताई गई थी, लेकिन जब प्रोजेक्ट पूरा हुआ तो इसकी लागत चार गुना अधिक पाई गई। तिब्बत में बन रहे हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के बारे में अभी तक अधिकारियों ने नहीं बताया है कि इसमें कितने लोगों को अपनी जगह छोड़नी पड़ेगी और इसका इकोसिस्टम पर क्या असर होगा। कहा जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट से चीन की बिजली की जरूरत का एक तिहाई हिस्सा पूरा किया जाएगा, लेकिन यह पर्यावरण और नदी के प्रवाह पर भी गंभीर असर डाल सकता है। यह भी पढ़े: