नस्लवाद का शिकार हुआ एक और भारतीय, कनाडा में चाकू घोपकर कर दी हत्या
ओंटारियो के रॉकलैंड में भारतीय युवक धर्मेश कथीरिया की हत्या एक बुजुर्ग पड़ोसी ने चाकू मारकर कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कार लिया है।
कनाडा में भारतीयों के साथ होने वाली हिंसा की घटनाएं फिर से चिंता बढ़ा रही हैं। इस बार एक 27 साल के भारतीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना ओटावा के पास एक छोटे से कस्बे में शुक्रवार को हुई। मारे गए युवक का नाम धर्मेश कथीरिया बताया जा रहा है, जो ओंटारियो के रॉकलैंड शहर में अपनी पत्नी के साथ रहता था। अभी तक कनाडा की पुलिस ने हमलावर की पहचान सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन धर्मेश के जानने वालों का कहना है कि हमला उस इमारत में रहने वाले एक बुजुर्ग पड़ोसी ने किया, जिसकी उम्र करीब 60 साल है। जानकारी के मुताबिक, यह हमला तब हुआ जब धर्मेश बिल्डिंग के शेयर वॉशरूम से बाहर आ रहा था। पड़ोसी ने उस पर अचानक चाकू से वार कर दिया। आसपास के लोग बता रहे हैं कि यह वही व्यक्ति है जो पहले भी धर्मेश और उसकी पत्नी को नस्लभेदी और भारत विरोधी बातें कहता था। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।