भारत के बाद ट्रम्प से ख़राब करे संबंधों को नहीं पचा पाए ट्रुडो, खुद के लोग छोड़ रहे साथ, अब देंगे इस्तीफ़ा?
कनाडा की उपप्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने सोमवार को अचानक इस्तीफा दे दिया। इस फैसले के बाद प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सियासी स्थिति पर सवाल खड़े हो गए हैं।
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकियों को लेकर कनाडा की उपप्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड (Chrystia Freeland) और प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) के बीच मतभेद हो गया है। इसके बाद फ्रीलैंड ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह उपप्रधानमंत्री के साथ-साथ वित्त मंत्री भी थीं, और दोनों पदों से उन्होंने इस्तीफा दिया। फ्रीलैंड के इस कदम से पहली बार ट्रूडो के मंत्रिमंडल में खुली असहमति सामने आई है। इस राजनीतिक हलचल ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की कुर्सी पर संकट के बादल ला दिए हैं। फ्रीलैंड ने अपने इस्तीफ़े में कहा कि ट्रम्प की कनाडा से आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ की योजना हमारे देश के लिए एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ट्रूडो उन्हें किसी दूसरी जिम्मेदारी में भेजना चाहते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। फ्रीलैंड ने कहा, "मैंने सोचा कि ईमानदारी और सही रास्ता यही है कि मैं कैबिनेट से इस्तीफा दे दूं।"
लेब्लांक बने नए वित्त मंत्री
क्रिस्टिया फ्रीलैंड के अचानक इस्तीफे के बाद, कनाडा के नए वित्त मंत्री के रूप में डोमिनिक लेब्लांक ने शपथ ली। लेब्लांक, प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के करीबी सहयोगी हैं और इससे पहले उनके मंत्रिमंडल में सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब कनाडा $62 बिलियन के घाटे का सामना कर रहा है, जिसकी वजह "अप्रत्याशित खर्चे" बताए जा रहे हैं।फ्रीलैंड ने क्या कहा?
See my letter to the Prime Minister below // Veuillez trouver ma lettre au Premier ministre ci-dessous pic.twitter.com/NMMMcXUh7A
— Chrystia Freeland (@cafreeland) December 16, 2024