क्या Nimisha Priya को बचा पाएगी भारत सरकार? यमन के कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा, जानें पूरा मामला
यमन में काम करने गईं भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को एक हत्या के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई है। अब इस मामले में भारत सरकार उनकी मदद के लिए आगे आई है।
यमन के सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय नर्स निमिषा प्रिया (Nimisha Priya) को मौत की सजा सुनाई है। उन पर यमन के नागरिक, तलाल अब्दो महदी की हत्या का आरोप है। इसके बाद अब भारत सरकार निमिषा की मदद के लिए आगे आई है। मौत की सजा का मामला अभी यमन के राष्ट्रपति के पास है, लेकिन दया याचिका पर अब तक राष्ट्रपति ने कोई निर्णय नहीं लिया है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में इस बारे में जानकारी दी। कुछ दिन पहले यह मामला लोकसभा में भी चर्चा का विषय बना था। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि वह यमन में मौत की सजा का सामना कर रही एक भारतीय नर्स, निमिशा प्रिया, की मदद के लिए सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है। केरल की रहने वाली निमिशा प्रिया को एक यमन नागरिक की हत्या के आरोप में मौत की सजा दी गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हमें निमिशा प्रिया की सजा के बारे में जानकारी है। हम जानते हैं कि उनका परिवार इस मामले में आगे के विकल्पों पर विचार कर रहा है। सरकार इस मामले में पूरी मदद देने के लिए काम कर रही है।’