खुलते ही धराशायी हुआ शेयर बाजार, Sensex में 2000 अंकों से ज्यादा की गिरावट

Stock Market Crash: इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग का असर अब दुनिया पर भी पड़ने लगा हैं। तेल और गैस सप्लाई के साथ ग्लोबल मार्केट पर भी इसका काफी असर पड़ा हुआ हैं।

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-19 10:05 GMT

Stock Market Crash: इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग का असर अब दुनिया पर भी पड़ने लगा हैं। तेल और गैस सप्लाई के साथ ग्लोबल मार्केट पर भी इसका काफी असर पड़ा हुआ हैं। एक दिन पहले ईरान ने क़तर के तेल ठिकानों पर हमला बोल दिया। इससे अब दुनिया में 'ऑयल वॉर' का असर साफ़ दिखाई देगा। इस हमले के बाद दुनियाभर के शेयर बाजार धड़ाम हो गए। भारतीय शेयर बाजार में भी गुरूवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई हैं।

खुलते ही धराशायी हुआ मार्केट

बता दें पिछले काफी दिनों से भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर बना हुआ था। लेकिन अब गुरूवार को एक बार फिर एक बड़ी गिरावट देखने को मिली हैं। भारतीय शेयर मार्केट में गुरूवार को सेंसेक्स में 2000 अंक की गिरावट दर्ज की गई। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty 50 भी 800 अंकों से अधिक कमी दिखाई दे रही हैं।

ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता गिरावट का बड़ा कारण

बता दें स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट से निवेशकों को बड़ा झटका लगा हैं। पिछले काफी समय से ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता बनी हुई हैं, इसके चलते शेयर बाजार में भी गिरावट का दौर बना हुआ हैं। गुरुवार को बाजार की शुरुआत बहुत ही खराब रही। दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। Brent Crude का भाव बढ़कर 113 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है।

आखिर कब पटरी पर लौटेगा शेयर बाजार..?

बता दें पिछले काफी दिनों से शेयर बाजार में गिरावट का दौर दिखाई दे रहा हैं। गुरुवार को ईरान का कतर पर बड़ा हमला होने के बाद दुनिया भर के शेयर बाजार क्रैश हो गए। अब निवेशकों के मन में एक ही सवाल हैं कि आखिर शेयर बाजार पटरी पर कब लौटेगा..? विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक मिडिल ईस्ट में तनाव कम नहीं होता, तब तक बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है।

Tags:    

Similar News