न्यूक्लियर, बायोलॉजिकल और केमिकल डिफेंस फोर्स के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की मौत, मॉस्को में अपने ऑफिस से निकलते ही बम से उड़ाया
यूक्रेन के एक अधिकारी ने कहा है कि किरिलोव एक युद्ध अपराधी है और उसे निशाना बनाना पूरी तरह जायज़ है। किरिलोव ने 4,800 से ज़्यादा बार युद्ध के दौरान रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया था।
रूस के न्यूक्लियर, बायोलॉजिकल और केमिकल डिफेंस फोर्स के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव (Igor Kirillov) की मंगलवार सुबह मास्को में हत्या कर दी गई है। उन पर आरोप था कि उन्होंने यूक्रेनी सैनिकों के खिलाफ रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया था। यह घटना रूस में हुई हाई-प्रोफाइल हत्याओं में से एक मानी जा रही है। जनरल किरिलोव की मौत तब हुई जब वह एक आवासीय अपार्टमेंट के पास पहुंचे और एक स्कूटर में छिपाए गए बम का धमाका हो गया। रूस की जांच कमेटी ने इस घटना की पुष्टि की है। यूक्रेन की सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इस हमले को एसबीयू (SBU) खुफिया एजेंसी ने अंजाम दिया है। इगोर किरिलोव जब अपने ऑफिस से बाहर जा रहे थे तभी एक विस्फोट में उनकी मौत हो गई।
Ukraine killed Lieutenant General Igor Kirillov, who was chief of Russia's Nuclear, Biological and Chemical Protection Troops, outside an apartment building in Moscow, reports Reuters citing Ukraine's Intelligence Service pic.twitter.com/n7lk1eC4Sw
— ANI (@ANI) December 17, 2024