दुनिया के 167 अरबपतियों की दौलत में आई कमी, शेयर बाजार की गिरावट ने बढ़ाई चिंता
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, दुनिया के 300 अमीरों की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 33 अरबपतियों की दौलत जस की तस बनी रही।
अरबपतियों की दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। ट्रंप जिस तरह से टैरिफ को एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं, उसका सीधा असर अमेरिका के शेयर बाजार पर दिख रहा है। गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में करीब 2% की गिरावट आई, जिससे दुनिया के कई बड़े अमीरों की संपत्ति में जबरदस्त कमी दर्ज की गई। सबसे ज्यादा नुकसान एलन मस्क को हुआ, जिनकी दौलत 11 अरब डॉलर घट गई। वहीं, फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ भी 10 अरब डॉलर कम हो गई। इसके अलावा, जेफ बेजोस, बर्नार्ड अरनॉल्ट, स्टीव बॉल्मर और माइकल डेल जैसे कई अरबपतियों की संपत्ति में भी भारी गिरावट आई है।
टॉप 20 अमीर लोगों में से सिर्फ 4 की संपत्ति बढ़ी
इस साल दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों की दौलत में बड़ी गिरावट आई है। 100 अरब डॉलर से ज्यादा की कमी देखने को मिली है। हैरानी की बात ये है कि दुनिया के 16वें सबसे अमीर व्यक्ति जेंसन हुआंग की कुल संपत्ति अब 100 अरब डॉलर से भी कम हो गई है। दुनिया के टॉप 20 अमीर लोगों में से सिर्फ 4 की संपत्ति बढ़ी है। इनमें अमेरिका के बिल गेट्स, मैक्सिको के कार्लोस स्लिम, फ्रांस की फ्रेंकॉयस बेट्टनकॉर्ट मेयर्स और भारत के मुकेश अंबानी शामिल हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, कुल 300 अरबपतियों की दौलत बढ़ी है, जबकि 33 लोगों की संपत्ति में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं, 167 अरबपतियों की संपत्ति में भारी गिरावट दर्ज की गई।दुनिया के अमीरों की दौलत में बड़ी गिरावट!
दुनिया के कई अरबपतियों की नेटवर्थ में भारी गिरावट आई है। एलन मस्क को इस बार सबसे बड़ा झटका लगा है, तो वहीं जेफ बेजोस, मार्क जुकरबर्ग और कई अन्य बड़े बिजनेसमैन भी नुकसान में रहे। आइए जानते हैं किसकी दौलत कितनी घटी या बढ़ी 🔹 एलन मस्क: उनकी संपत्ति में 10.9 अरब डॉलर की गिरावट आई है, जिससे उनकी कुल नेटवर्थ घटकर 330 अरब डॉलर रह गई। इस साल अब तक उनकी दौलत में 102 अरब डॉलर की कमी आ चुकी है। 🔹 जेफ बेजोस: उनकी नेटवर्थ 6.70 अरब डॉलर घटी और अब कुल संपत्ति 222 अरब डॉलर रह गई। सालभर में उन्होंने 16.7 अरब डॉलर का नुकसान झेला है। 🔹 मार्क जुकरबर्ग: इस बार 9.71 अरब डॉलर की गिरावट के बाद उनकी कुल दौलत 222 अरब डॉलर रह गई। हालांकि, इस साल अब तक वे 14.4 अरब डॉलर का मुनाफा कमा चुके हैं। 🔹 बर्नार्ड अरनॉल्ट: उनकी संपत्ति में 2.68 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई, जिससे उनकी कुल नेटवर्थ 188 अरब डॉलर हो गई। इस साल अब तक उन्होंने 12.1 अरब डॉलर की कमाई की है। 🔹 लैरी एलिसन: उनकी नेटवर्थ में 9.59 अरब डॉलर की गिरावट आई और अब उनकी कुल संपत्ति 173 अरब डॉलर रह गई। सालभर में वे 19.3 अरब डॉलर खो चुके हैं। 🔹 वॉरेन बफे: उनकी संपत्ति में 139 मिलियन डॉलर की कमी आई और अब उनकी नेटवर्थ 156 अरब डॉलर है। हालांकि, इस साल अब तक उन्होंने 13.7 अरब डॉलर की बढ़ोतरी की है। 🔹 लैरी पेज: उनकी नेटवर्थ में 265 मिलियन डॉलर की गिरावट आई और अब उनकी कुल संपत्ति 156 अरब डॉलर हो गई। इस साल उनकी संपत्ति में 12.6 अरब डॉलर की कमी आ चुकी है। 🔹 सर्जी ब्रिन: उन्होंने 226 मिलियन डॉलर गंवाए, जिससे उनकी कुल नेटवर्थ 147 अरब डॉलर रह गई। सालभर में उन्होंने 11.7 अरब डॉलर का नुकसान झेला है। 🔹 स्टीव बॉल्मर: उनकी संपत्ति में 1.27 अरब डॉलर की गिरावट आई और अब उनकी कुल नेटवर्थ 139 अरब डॉलर हो गई। इस साल वे 7.64 अरब डॉलर गंवा चुके हैं। 🔹 वॉल्टन फैमिली:- जिम वॉल्टन: उनकी संपत्ति 905 मिलियन डॉलर घटी और अब उनकी नेटवर्थ 117 अरब डॉलर हो गई। लेकिन इस साल वे 4.52 अरब डॉलर की कमाई कर चुके हैं।
- रॉब वॉल्टन: उन्होंने 860 मिलियन डॉलर गंवाए और अब उनकी कुल संपत्ति 114 अरब डॉलर है। सालभर में 4.44 अरब डॉलर की बढ़त हुई।
- एलिस वॉल्टन: उनकी नेटवर्थ 885 मिलियन डॉलर घटी, लेकिन इस साल अब तक उन्होंने 4.51 अरब डॉलर की कमाई की है।