अफगानिस्तान से जंग के बाद पाकिस्तान डरा!, तुर्की के साथ संघर्ष पर की चर्चा

Taliban Pakistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति बनी हुई है। दोनों तरफ से जवाबी कार्रवाई हो रही है। हाल ही में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-27 12:08 GMT

Taliban Pakistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति बनी हुई है। दोनों तरफ से जवाबी कार्रवाई हो रही है। हाल ही में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी, उसमें अफगानिस्तान के कई लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद तालिबान सरकार ने इस हमले का बदला लेने की बात कहीं। अब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर बड़े हमले का दावा किया है। इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने तुर्की के मंत्री को फोन लगाकर बिगड़ते हालात पर चर्चा की है।

तुर्की के साथ संघर्ष पर की चर्चा

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक हैंडल से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया, 'पाकिस्तानी मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान से टेलीफोन पर बात की। इसमें क्षेत्रीय घटनाक्रमों, खास तौर से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच की हालात पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने इलाके में शांति और स्थिरता के महत्व पर जोर दिया और उभरते हालातों पर नजर रखने पर सहमति जताई।

19 चौकियों तबाह और 55 सैनिकों की मौत!

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला कर दिया। अफगानिस्तान की तरफ से किए गए हमले के दावे में पाकिस्तान की 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया और 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने और कई को ज़िदा पकड़ने बात कहीं गई हैं। अफगान बलों ने दावा किया है कि उन्होंने पाकिस्तानी सीमा के भीतर घुसकर कई चौकियों पर कब्जा कर लिया है और भारी जनहानि पहुंचाई है।

रूस का बयान भी आया सामने

बढ़ते सशस्त्र संघर्ष को देखते हुए रूस ने दोनों देशों से तुरंत लड़ाई रोकने और अपने मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने की अपील की है। मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने बयान में कहा, 'इस लड़ाई में आर्मी, एयरफोर्स और भारी हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है। दोनों तरफ लोग हताहत हुए हैं, जिसमें आम नागरिक भी शामिल हैं।'

Tags:    

Similar News