अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर किया बड़ा हमला, 19 चौकियों तबाह और 55 सैनिकों की मौत!

Afghanistan-Pakistan tension: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता हुआ जा रहा है। पिछले कुछ दिनों पहले पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करने का दावा किया था।

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-27 02:12 GMT

Afghanistan-Pakistan tension: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता हुआ जा रहा है। पिछले कुछ दिनों पहले पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करने का दावा किया था। पाकिस्तानी सेना के दावे के मुताबिक इसमें अफगानिस्तान को काफी नुकसान पहुंचा था। हालांकि बाद में पाकिस्तान को तालिबानी सरकार ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। अब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर जवाबी हमला किया है।

19 चौकियों तबाह और 55 सैनिकों की मौत!

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला कर दिया। अफगानिस्तान की तरफ से किए गए हमले के दावे में पाकिस्तान की 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया और 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने और कई को ज़िदा पकड़ने बात कहीं गई हैं। अफगान बलों ने दावा किया है कि उन्होंने पाकिस्तानी सीमा के भीतर घुसकर कई चौकियों पर कब्जा कर लिया है और भारी जनहानि पहुंचाई है।

4 घंटे तक लगातार हमलों से दहला पाकिस्तान!

बता दें अफगान बलों ने दावा किया हैं कि ''26 फरवरी की रात करीब 8.0 बजे अफगान सेना ने डूरंड रेखा के पास पक्तिका, पक्तिया, खोस्त और नंगरहार जैसे इलाकों में एक साथ धावा बोल दिया। यह कार्रवाई चार घंटे तक लगातार चली। पाकिस्तान के 2 बड़े सैन्य ठिकानों (गैरीसन) और 19 चौकियों पर पूरी तरह कब्जा कर लिया।

पाकिस्तानी सेना ने भी की थी एयरस्ट्राइक

अफगान अधिकारियों के मुताबिक रविवार को पाकिस्तान से सटे दो अफगान प्रांतों में पाकिस्तानी सेना की एयरस्ट्राइक में महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों नागरिकों की मौत हुई। ये हमले नंगरहार और पकतिका प्रांतों के इलाकों में किए गए, जिन्हें पाकिस्तान ने उग्रवादियों के ठिकानों पर की गई कार्रवाई बताया है। 

Tags:    

Similar News