व्हाइट हाउस ने ‘Illegal Alien’ टैग के साथ जारी किया अवैध माइग्रेंट्स का Video, मस्क बोले- ‘WOW’
अमेरिका से अवैध माइग्रेंट्स को डिपोर्ट करने का वीडियो व्हाइट हाउस ने शेयर किया। हथकड़ियों और बेड़ियों में जकड़े प्रवासियों का वीडियो वायरल।
अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप अवैध प्रवासियों को लेकर काफी शक्ति दिखाई दे रहे हैं। भारत सहित कई देशों के अवैध माइग्रेंट्स को उनके देश वापिस भेजा जा चुका है।अमेरिका द्वारा हथकड़ी बांधकर भेजे गए भारतीयों को लेकर पहले ही काफ़ी बबाल मचा हुआ है। इस बीच अब वाइट हाउस ने अमेरिका से जबरन डिपोर्ट किए गए प्रवासियों का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को व्हाइट हाउस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया, जिससे पूरी दुनिया में इस मुद्दे को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सबसे चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दुनिया के सबसे अमीर शख्स और एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क की रही, जिन्होंने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "HAHA WOW"। उनके इस रिएक्शन ने विवाद को और भी बढ़ा दिया है। बता दें कि इस वीडियो के सामने आते ही यह मुद्दा गरमा गया, क्योंकि यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका ने अवैध प्रवासियों को इस तरह से वापस भेजा है। पहले भी अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों की तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें वे हाथों में हथकड़ियां और पैरों में बेड़ियां पहने हुए थे। इस तरह की तस्वीरों और वीडियो पर पहले भी काफी विवाद हो चुका है, लेकिन ट्रंप प्रशासन अपने फैसले पर अडिग नजर आ रहा है।
हाथों में हथकड़ी और जंजीर से लिपटे दिखे अवैध माइग्रेंट्स
अमेरिकी प्रशासन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर 41 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे प्रवासियों को हथकड़ियों और बेड़ियों में जकड़कर देश से बाहर भेजते हुए दिखाया गया। वीडियो में एक प्रवासी व्यक्ति को पुलिस अधिकारी हथकड़ियां लगाते नजर आ रहे हैं। एयरपोर्ट पर चेन और हथकड़ियां रखी हुई दिख रही हैं, और कुछ लोग प्लेन में चढ़ते हुए नजर आते हैं, जिनके हाथों और पैरों में जंजीरें बंधी होती हैं।ASMR: Illegal Alien Deportation Flight 🔊 pic.twitter.com/O6L1iYt9b4
— The White House (@WhiteHouse) February 18, 2025