“बधाई हो..... मेरे दोस्त” पीएम मोदी ने ट्रम्प की ऐतिहासिक जीत पर कुछ इस अंदाज़ में ही दी बधाई
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप ने 270 से अधिक इलेक्टोरल वोट हासिल किए, जबकि हैरिस 225 पर रुकीं। ट्रंप ने जीत के बाद देश के लिए "स्वर्ण युग" लाने का वादा किया और सीमा सुरक्षा पर जोर दिया।
(uselection) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत की बधाई दी । उन्होंने ट्रंप की जीत को ऐतिहासिक बताया और कहा कि आइए, हम मिलकर अपने लोगों की भलाई के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता, और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें। डोनाल्ड ट्रंप ने 270 इलेक्टोरल वोट का बहुमत हासिल कर लिया है, जिससे यह तय हो गया है कि वे अमेरिका के अगले राष्ट्रपति होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ करते हुए एक्स पर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी, ट्रंप के साथ नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रम्प को हार्दिक बधाई...आपकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर. जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ाएंगे, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को फिर शुरू करने करने के लिए उत्सुक हूं. आइए, मिलकर अपने लोगों की भलाई के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता व समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें.
Heartiest congratulations my friend @realDonaldTrump on your historic election victory. As you build on the successes of your previous term, I look forward to renewing our collaboration to further strengthen the India-US Comprehensive Global and Strategic Partnership. Together,… pic.twitter.com/u5hKPeJ3SY
— Narendra Modi (@narendramodi) November 6, 2024