अमेरिका से पड़ा फटका तो ब्रिटेन ने लगाया गले, स्टॉर्मर से मिले जेलेंस्की मिला इतने बिलियन का लोन
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक्स पर बताया कि यूक्रेन और यूनाइटेड किंगडम के बीच एक कर्ज समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। इस दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर भी मौजूद थे।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की और उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने इस बैठक को उपयोगी और सौहार्दपूर्ण बताया। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने यूक्रेन और यूरोप के सामने मौजूद चुनौतियों, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और यूक्रेन की सुरक्षा को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने न्यायपूर्ण शांति हासिल करने और युद्ध को खत्म करने के प्रयासों पर भी बातचीत की। जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा, "प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ एक सकारात्मक और गर्मजोशी भरी मुलाकात हुई। हमने यूक्रेन और यूरोप की चुनौतियों, सहयोगियों के साथ तालमेल और यूक्रेन की सुरक्षा को मजबूत करने के ठोस कदमों पर चर्चा की।"