भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत आज, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

IND vs NZ T20 Final: टी-20 विश्वकप का रविवार को भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो जाएगा। क्रिकेट फैंस को रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-08 03:52 GMT

IND vs NZ T20 Final: टी-20 विश्वकप का रविवार को भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो जाएगा। क्रिकेट फैंस को रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह रोमांचक मैच देखने का मौका मिलेगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत जोरदार होने की उम्मीद है। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ कीवी टीम की कप्तानी मिचेल सेंटनर के पास रहेगी।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत दुनिया की दो सबसे खतरनाक टीमों के बीच हो रही हैं। एक तरफ टीम इंडिया में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या जैसे आक्रामक बल्लेबाज़ शामिल हैं, तो दूसरी तरफ टीम सेफर्ट, फिन एलेन और डेरिल मिचेल जैसे टी-20 के धुरंधर बल्लेबाज़ मौजूद हैं। ऐसे में दोनों टीमों की बल्लेबाज़ी बराबर की नज़र आ रही हैं तो गेंदबाज़ इस मैच की जीत की कहानी लिख सकते हैं।

भारत में हो सकते हैं दो बड़े बदलाव

इस खिताबी भिड़ंत से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर बड़ी चर्चा चल रही हैं। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ फाइनल में भारतीय टीम दो बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती हैं। इसमें अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को बाहर किया जा सकता हैं। क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन अब तक काफी साधारण रहा हैं। ऐसे में फाइनल मैच के लिए रिंकू सिंह और कुलदीप यादव को टीम को शामिल किया जा सकता हैं।

कीवी टीम में नहीं होगा बदलाव!

भारत के खिलाफ फाइनल मैच के लिए कीवी टीम भी पूरी तरह तैयार हैं। इस फाइनल मैच से पहले टीम के कप्तान मिचेल सेंटनर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अपने इरादे साफ़ किए थे। फिलहाल भारत के खिलाफ मैच को लेकर कीवी टीम में कोई बदलाव होता नज़र नहीं आ रहा हैं। ऑलराउंडर जिमी निशाम को भारत के खिलाफ इस फाइनल मैच के लिए टीम में रखा जा सकता हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चेपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, जिमी नीशम, लॉकी फर्ग्यूसन।        

Tags:    

Similar News